Move to Jagran APP

जीविका से जुड़ी महिलाओं ने की व्यवस्था की तारीफ

संवाद सहयोगी राजगीर (नालंदा): बिहार की धरा पर चल रहे जीविका परियोजन के संबंध में जानकारी लेने आई राज

By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 09:48 AM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 09:48 AM (IST)
जीविका से जुड़ी महिलाओं ने की व्यवस्था की तारीफ

संवाद सहयोगी राजगीर (नालंदा): बिहार की धरा पर चल रहे जीविका परियोजन के संबंध में जानकारी लेने आई राजस्थानी स्वंय सहायता से जुड़ी महिलाओं को बिहार की धरा खुब भाया। इतना ही नहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने यहा की विधि-व्यवस्था की भी खूब तरीफ की। उसके बाद इनलोगों ने जीविका परियोजन के कार्यो को भी प्रशसा करने में पीछे नहीं दिखी। महिलाओं का कहना है कि बिहार में जीविका परियोजन के संबंध में जिस तरह की जानकारी लेने के उद्देश्य से यहा आई थी वो पूरा हो गया। बता दे कि राजगीर में इन महिलाओं का प्रशिक्षण व परिभ्रमण का कार्य 22 नवंबर से शुरू हुआ है जो 30 नवंबर तक चलेगा। राजस्थान सिरोही के निवासी विमला कंवर ने बताया कि मेरे क्षेत्र में बिहार के बारे में गलत जानकारी मिली थी। लेकिन यहां आने पर लोगों से जो प्यार मिला उससे सारी गलतफहमियां दूर हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.