मानवता की सेवा में सराहनीय योगदान : श्रवण
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय का स्थानीय सेवा केन्द्र
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय का स्थानीय सेवा केन्द्र का नव निर्मित ओम शांति कुंज भवन का उद्घाटन गुरुवार को सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं ब्रह्म कुमारीज के डाइरेक्टर बिहार राजयोगनी रानी दीदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ब्रहमकुमारी संस्था राष्ट्र में मानवता की सेवा कर दीन-हीन की दशा-दिशा सुधारने का काम कर रहा है। यह पवित्र संस्था है इसमें आकर शांति का बोध होता है। उद्घाटन के पूर्व शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसे नालंदा कालेज के प्राचार्य डा. सच्चिदानंद सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा नालंदा कालेज परिसर से श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान में जाकर समाप्त हो गई। इस मौके पर शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं-पुरुष शामिल हुए थे। इस अवसर पर शोभा यात्रा का नेतृत्व स्थानीय सेवा केन्द्र के ब्रह्कुमारी अनुपमा, पूनम कर रही थी। कार्यक्रम का समापन टी सीरीज के वॉयस आफ हिमाचल प्रदेश की माता श्री पुनीत मेहता के गीतों से किया गया।