विशाल बने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष
बिहारशरीफ : बुधवार को भाजयुमो की सदस्यता ग्रहण करने वाले विशाल चौधरी गुरुवार को मोर्चा के जिला उपाध्
बिहारशरीफ : बुधवार को भाजयुमो की सदस्यता ग्रहण करने वाले विशाल चौधरी गुरुवार को मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। यह जानकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविशंकर कुमार मंडल ने बताया कि चौधरी के पार्टी में आने से मोर्चा की ताकत में इजाफा होगा। क्योंकि चौधरी में संगठन को मजबूती देने के गुर विद्यमान हैं। इसके उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री राजेश्वर प्रसाद सिंह, केशव प्रसाद, जिला मंत्री अमित गौरव, धीरेन्द्र रंजन, रीना कुमारी, विजय कृष्ण, नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, अमरकांत भारती, आजाद कुमार, सरोज देवी, विकास कुमार गौतम, निवास महतो, इश्तियाक रजा, बादल कुमार सोनी, डा. आनंदवर्द्धन, श्यामकिशोर तथा दिलीप कुमार आदि ने कहाकि चौधरी के अंदर संगठन को नया आयाम देने की कूबत है जिसका फायदा अब भाजयुमो को मिलेगा।