छबिलापुर थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, कई इधर-उधर
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : पुलिस कप्तान सिद्धार्थ मोहन जैन की गाज छबिलापुर थानाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार
By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 09:48 AM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 09:48 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : पुलिस कप्तान सिद्धार्थ मोहन जैन की गाज छबिलापुर थानाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार पर गिरी है। कार्य में लापरवाही के आरोप में उन्हें सस्पेंड कर हिलसा थाने में पदस्थापित दारोगा धर्मेद्र पासवान को वहां की कमान सौंपी गयी है। इधर परवलपुर थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी को महिला थाना की कमान और लहरी थाना के दारोगा राजेश कुमार मालाकार को परवलपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह महिला थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार सिंह को चंडी थाना में पदस्थापित किया गया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि जिले में विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण के लिए पुलिस पदाधिकारियों का फेरबदल किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें