प्रदेश संघ की बैठक से निजी विद्यालय संचालक उत्साहित
शेखपुरा : जिले में संचालित निजी विद्यालयों के रजिस्ट्रेशन नहीं होने के सवाल पर बीते मंगलवार को पटना
By Edited By: Published: Thu, 27 Nov 2014 06:23 PM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 06:23 PM (IST)
शेखपुरा : जिले में संचालित निजी विद्यालयों के रजिस्ट्रेशन नहीं होने के सवाल पर बीते मंगलवार को पटना में प्रदेश संघ की बैठक हुई। निजी विद्यालय संघ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में निजी विद्यालय का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। वहीं मात्र शेखपुरा जिले में निजी विद्यालयों के साथ ना इंसाफी हो रही है। राजकिशोर ने बताया कि प्रदेश संघ ने पटना में बैठक कर राज्य सरकार को शेखपुरा की स्थिति से अवगत कराया। प्रदेश में हुए बैठक पर शाही ने कहा कि हर हाल में शेखपुरा जिले में निजी विद्यालयों का पंजीकरण कराए जाने की सहमति संघ के द्वारा दी गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें