घोष बने पुलिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : बिहार पुलिस एसोसिएशन की जिला शाखा के संयुक्त सचिव पद पर सहायक अवर निरीक
By Edited By: Published: Thu, 27 Nov 2014 11:07 AM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 11:07 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : बिहार पुलिस एसोसिएशन की जिला शाखा के संयुक्त सचिव पद पर सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार घोष को निर्वाचित किया गया है। श्री घोष वर्तमान में नगर थाना में पदस्थापित हैं। जमुई एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि नालंदा में यह पद रिक्त था। जिसके लिये एकमात्र श्री घोष का आवेदन प्राप्त हुआ था। इसलिए इन्हें निर्विरोध संयुक्त सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। इनके मनोनयन पर पुलिस पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें