आपसी विवाद में मारपीट, एक घायल
संवाद सूत्र, अस्थावा(नालंदा) : थाना क्षेत्र के गोबर बिगहा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के बी
संवाद सूत्र, अस्थावा(नालंदा) : थाना क्षेत्र के गोबर बिगहा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें 70 वर्षीय किशोरी राम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिये अस्थावा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में एक प्राथमिकी अस्थावा थाने में दर्ज की गयी है। दर्ज मामलों में बताया गया है कि गोबर बिगहा गांव निवासी किशोर राम घर के पास खड़ा था कि उसी के पड़ोसी धर्मेन्द्र किसी बात पर विवाद करने लगा। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया और धर्मेन्द्र पप्पू और अवधेश तीनों भाई मिलकर वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया। हारकर वृद्ध ने थाने में आकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि गाव के बहुत से लोग उन्हें किसी बात पर चिढ़ाते हैं। जब उसका विरोध करता हूं तो लोग मारपीट करते हैं। इसी मामलों में तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।