संभागीय एकता समागम कार्यक्रम शुरू
संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में दो दिवसीय संभागीय एकता समागम
संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में दो दिवसीय संभागीय एकता समागम कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुआ। जिसका विधिवत उद्घाटन सासद कौशलेन्द्र कुमार एवं जिलाधिकारी बी.कर्तिकेय ने संयुक्त रूप से किया। वहीं दूसरी ओर परिसर में लगी कला प्रदर्शनी का भी उद्घाटन सासद एवं डीएम ने संयुक्त रूप से किया तथा प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा विभिन्न तरह की लगायी गयी कलाकृतियों से भी रूबरू हुये। डीएम ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सासद ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय समिति पटना द्वारा आयोजित कार्यक्रम बच्चों के विकास के लिए आवश्यक है। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा में निखारा आता है। उन्होंने कहा कि राजगीर एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। इस पर्यटक नगरी में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक व रमणीय भाग है। इस मौके पर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद तरूण, अनुमंडल पदाधिकारी इनायत खान, नवोदय विद्यालय समिति पटना के उपायुक्त एस.राम, सहायक उपायुक्त राजीव उपाध्याय, प्राचार्य एम.बी.गंधारे, डा. चन्द्रसेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में कला प्रदर्शनी, स्टूडेंटस का सेमिनार, पेंटिंग प्रतियोगिता, नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल राज्य के 16 विद्यालयों के 250 बच्चे भाग ले रहे हैं तथा कई विद्यालय के प्राचार्य लोग भी उपस्थित थे।