पटेल जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मना
संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : स्थानीय पटेल चौक के पास शुक्रवार को पटेल सेवा सदन के द्वारा पटेल जयं
संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : स्थानीय पटेल चौक के पास शुक्रवार को पटेल सेवा सदन के द्वारा पटेल जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। समारोह की अध्यक्षता समाज सेवी रामकृष्णा प्रसाद ने किया। समारोह को संबोधित करते हुये सासद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि आज के वर्तमान समय में पटेल जी के द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पटेल साहब ने देश के विकास के लिये विभिन्न तरह की कार्य किये। उस कार्य से आज भी जनता व किसान लाभान्वित हो रहे हैं। सूबे की सरकार ने भी पटेल जी की बताये गये मार्ग दर्शन पर चल कर सूबे में चहुंमूखी विकास कार्य की है। जिस विकास कार्य से यहा की जनता अच्छी तरह रूबरू हो रहे हैं। इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मीरा कुमारी, मुन्ना कुमार, जयराम सिंह, देवेन्द्र कुमार कुशवाहा, दयानंद प्रसाद, सरपंच मनोज कुमार, शैलेन्द्र प्रसाद, सिद्धेश्वर प्रसाद, शिवनंदन पटेल, नईम अख्तर, वार्ड पार्षद सुवेन्द्र राजवंशी, सरयुग राजवंशी, अनीता देवी सहित अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।