प्रखंड में भी मना छठ पर्व
संवाद सूत्र, अस्थावा(नालंदा) : उदयीमान सूर्य के अर्घ्य के साथ ही लोक आस्था का महान पर्व छठ पूरे प्र
संवाद सूत्र, अस्थावा(नालंदा) : उदयीमान सूर्य के अर्घ्य के साथ ही लोक आस्था का महान पर्व छठ पूरे प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। सूर्योपासना का चार दिवसीय यह व्रत परम्परागत तरीके मनाया गया। इस अनुष्ठान में पहला दिन व्रती नहा-धोकर इस अनुष्ठान को शुरू किया और लोहंडा का मुख्य प्रसाद लोगों के बीच वितरण किया गया। इसके साथ ही बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर आराधना की गयी। गुरुवार को उदयाचल सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया गया और व्रतियों ने पारण कर छठ पूजा की समाप्ति की। मान्यता है कि भगवान भाष्कर बहुत ही कल्याणकारी हैं उनकी पूजा और आराधना से समस्त मनोकामना पूर्ण होती है। कार्तिक मास में सूर्य की आराधना के लिये सर्वोत्तम माना जाता है। कहा जाता है कि सूर्य को प्रसन्न करने के लिये छठ व्रत के रूप में आराधना की जाती है। जिसकी उपासना से दैवी कृपा बरसती है। वहीं अमावा सूर्य मंदिर घाट पर उदय कुमार पाण्डेय, मुरली पाण्डेय मन्टू कुमार, पीयूस कुमार, सिंटु कुमार और अविनाश पाण्डेय सहित नवयुवक दल द्वारा छठव्रतियों को शर्बत पिलायी गयी।