कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला कल, तामिलनाडू के विशेषज्ञ देंगे जानकारी
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : कचरा की समस्या से दो-चार हो रहा निगम उसके प्रबंधन के लिए विशेषज्ञों का
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : कचरा की समस्या से दो-चार हो रहा निगम उसके प्रबंधन के लिए विशेषज्ञों का सलाह ले रहा है। तामिलनाडू राज्य के बेल्लूर जिले के कचरा प्रबंधन के विशेषज्ञ श्री निवासन नगर आयुक्त डा. त्यागराजन एसएम के विशेष अनुरोध पर गुरुवार को बिहारशरीफ पहुंच रहे हैं। वे आते ही निगम क्षेत्र की समस्याओं को अपने आंखों से देखने के बाद कचरा प्रबंधन कैसे संभव हो सकता है। इसकी जानकारी शुक्रवार को निगम सभागार में आयोजित कार्यशाला में देंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि श्री निवासन नि:शुल्क कचरा प्रबंधन कैसे किया जा सकता है इसकी जानकारी देंगे। इस अवसर पर मेयर सुधीर कुमार निगम में कचरा संबंधी समस्याओं तथा किए जा रहे प्रयास की जानकारी देंगे। वहीं श्रीनिवासन मौजूद निगम पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रबंधन बेहतर कैसे किया जा सकता है इसकी जानकारी देंगे। कार्यशाला में सभी वार्ड पार्षद अपने इलाके के बारे में जानकारी देंगे। उनसे कचरा से उनकी समस्याएं उन्हीं की जुबानी ली जाएगी। कार्यशाला की तैयारी में अभी से नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार साम्राज्य तथा अमरेश कुमार उर्फ छोटू कर रहे हैं।