कुएं से मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशका
संवाद सहयोगी, हिलसा (नालंदा): हिलसा थाना क्षेत्र के भटबिगहा गाव से बरामद हुए एक वृद्ध के शव के बा
संवाद सहयोगी, हिलसा (नालंदा):
हिलसा थाना क्षेत्र के भटबिगहा गाव से बरामद हुए एक वृद्ध के शव के बाद परिजनों ने हत्या की आशका जताते हुए चार लोगों के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि मंगलवार की देर शाम भटबिगहा गाव स्थित एक कुएं से तकरीबन साठ वर्षीय वृद्ध का शव बरामद हुआ। शव की पहचान भटबिगहा गाव निवासी इंद्रदेव प्रसाद के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा इंद्रदेव की गला दबाकर हत्याकर बाद में शव को कुएं में फेंके जाने की आशका व्यक्त की गयी है। इस संबंध में कृष्णा प्रसाद एवं संजय कुमार दोनों मानपुर तथा राकेश कुमार एवं वधवा दोनों भटबिगहा के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी गयी है। थानाध्यक्ष श्री रंजन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद रहस्य से पर्दा उठने की संभावना है।