60 हजार महिलाएं होंगी स्वावलंबी : राजीव रंजन
संवाद सूत्र, एकंगरसराय (नालंदा): विधायक राजीव रंजन ने मंगलवार को एकंगरसराय के डॉ. लाल सिंह त्यागी भव
संवाद सूत्र, एकंगरसराय (नालंदा): विधायक राजीव रंजन ने मंगलवार को एकंगरसराय के डॉ. लाल सिंह त्यागी भवन में जीविका की एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया। जिसमें 200 सीएम व सीसी महिलाओं ने भाग लिया। रंजन ने अपने संबोधन में महिलाओं के विकास के बगैर न समाज न राज्य का और न देश का विकास हो सकता है। विकास के हर पहलू में महिलाओं की सहभागिता अत्यंत जरूरी है। दो साल पहले तक महिलाओं के विकास के लिए कोई कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने बिहार सरकार से और खासकर मुख्य सचिव के स्तर पर यह निर्माण कराया। इसलामपुर और एकंगरसराय में भी जीविका का कार्यक्रम चलाया गया। उसी वक्त पूरे नालंदा जिले में सभी प्रखंडों में जीविका का कार्यक्रम शुरू हुआ। रंजन ने कहा कि जीविका को कम से कम 60 हजार महिलाएं को स्वयं सहायता में इन 60 हजार महिलाओं को शिक्षित करने के साथ स्वावलंबी बनाए। इस अवसर पर पंकज कुमार, मंजीत कुमार, संजू कुमारी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थे।