जदयू के महाधरना में हजारों लोग शामिल
जागरण संवाददाता, शेखपुरा : सोमवार को शेखपुरा में जदयू के महाधरना में हजारों लोग शामिल हुए। यह महाधर
जागरण संवाददाता, शेखपुरा : सोमवार को शेखपुरा में जदयू के महाधरना में हजारों लोग शामिल हुए। यह महाधरना जिला कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य सड़क के किनारे आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के दोनों विधायक रणधीर कुमार सोनी तथा गजानंद शाही के अलावा जदयू के जिला कार्यक्रम प्रभारी पिंकी भारती भी शामिल हुई। इसके अलावा साकेत कुमार, भुवनेश्वर प्रसाद, श्री महतो, जिला परिषद के अध्यक्ष शिवली यादव, उपाध्यक्ष दयानंद चौधरी, जदयू महिला सेल की अध्यक्ष रेणु सिंह, युवा सेल के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष गुलाम रब्बानी, राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रो राजेंद्र यादव, प्रो ब्रह्मदेव महतो, शभू सिंह, विनोद पासवान, चंदन सिंह, भगवान कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के जिला से लेकर पंचायत तक के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता समर्थक तथा अन्य लोग भी शामिल हुए। महाधरना स्थल पर पार्टी की तरफ से सभा का भी आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. अर्जुन प्रसाद ने तथा संचालन पार्टी के दलित नेता आशीष कुमार माझी ने किया। महिला जदयू से जुडी सैकड़ों महिलाओं ने अध्यक्ष रेणु सिंह की अगुवाई में शहर में मार्च निकालकर महाधरना में शामिल हुईं। महाधरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का जो मिशन शुरू किया है वह जदयू के लिए नहीं है, बल्कि बिहार की ग्यारह करोड़ आबादी के हक तथा अधिकार की लड़ाई है। नेताओं ने केंद्र सरकार पर बिहार की ग्यारह करोड़ जनता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया तथा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। नेताओं ने सभा में कहा कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, मगर केंद्र की सत्ता पर बैठने के बाद मोदी जी अपना वादा भूल गये हैं।