चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
By Edited By: Published: Sat, 27 Sep 2014 01:04 AM (IST)Updated: Sat, 27 Sep 2014 01:04 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : दीपनगर थाना पुलिस ने गुरुवार की देर शाम गश्ती के दौरान बिजवन पर से चोरी की दो बाइक के साथ चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। चोरी की बाइकों में एक हीरा होंडा स्पलेंडर व दूसरी पैशन प्रो है। गिरफ्तार चोर की पहचान जोरारपुर निवासी राजेश कुमार उर्फ डान के रूप में की। थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि विजवन पर के पास दो बाइक पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे। तभी गश्ती कर रही पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठा कर दो लोग भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार दोनों युवक की पहचान मनीष कुमार व मसानी गोप के रूप में की गई है। जल्द ही पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर लेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें