Move to Jagran APP

बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत, जाम

By Edited By: Published: Mon, 22 Sep 2014 10:24 AM (IST)Updated: Mon, 22 Sep 2014 10:24 AM (IST)
बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत, जाम

संवाद सूत्र, गिरियक (नालंदा) : थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर राजगीर मोड़ के पास रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीया वृद्ध महिला की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक घटे तक सड़क जाम कर मुआवजे की माग कर रहे थे। वहीं उग्र लोगों ने कुछ वाहनों के शीशे भी तोड़ डाले। मृतक महिला जीबलाल बिगहा के श्यामदेव यादव की पत्‍‌नी तेतरी देवी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका रोज की तरह दूध लेकर गिरियक बाजार पहुंचाने जा रही थी। राजगीर मोड़ के पास जैसे ही पहुंची थी कि बिहारशरीफ की ओर से नवादा जा रही बोलेरो ने पीछे से महिला को धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद चालक के नियंत्रण खो देने से गाड़ी गड्ढे में पलट गयी। उसके बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। इधर घटना की सूचना के बाद गिरियक पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम को हटाया। तब जाकर यातायात व्यवस्था पुन: बहाल किया गया। पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.