पुत्री की मौत की खबर सुन अवाक रह गई मां
संवाद सूत्र, गिरियक (नालंदा) : नवादा जिले की माफी के मकनपुर गाव निवासी बबीता देवी की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। हर कोई इस खबर को सुनकर अवाक था। जानकारी मिलते ही मृतका की मां मंती देवी बेटी की ससुराल चोरसुआ गांव पहुंची तो पता चला की उनकी पुत्री का शव सदर अस्पताल में पड़ा है। इतना सुनते ही वह पागलों की तरह चिखने चिल्लाने लगे और अपनी किस्मत को कोसते हुए पुत्री से मिलाने की जिद पर अड़ी थी। आसपास के लोगों के समझाने के बावजूद उसकी आंसू थम नहीं रही थी। बार-बार वह अपनी पुत्री के पास ले जाने की जिद कर रही थी। गांव के सभी लोग वेवश व वृद्ध मां की क्रंदन व हृदय विदारक दृष्य देखकर हम कोई के आंखों में आंसू आ रहे थे। बता दें कि सोमवार की सुबह जमीन विवाद में ही देवर ने भाभी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। 40 वर्षीया बबीता के दो पुत्री और एक पुत्र है राहुल और पूजा विद्यालय पढ़ने गये थे।