इस्लामपुर विस में 4 बजे तक ही मतदान
By Edited By: Published: Tue, 15 Apr 2014 07:47 PM (IST)Updated: Tue, 15 Apr 2014 07:47 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : इस बार मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी के कारण और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की कवायद में जुटे चुनाव आयोग ने मतदान की समय सीमा बढ़ा दी है। लेकिन इसके बावजूद जिले के नक्सल प्रभावित इस्लामपुर विधान सभाक्षेत्र में मतदान चार बजे तक ही होगा। उस समय तक लाइन में लग चुके लोगों को ही बाद में मतदान की अनुमति होगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान का समय रखा गया है। वहीं अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, हिलसा, नालंदा, हरनौत विस में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें