कर्तव्य व दायित्व से रूबरू हुए सरपंच
बरूराज स्थित कौशल विकास केंद्र में कार्यशाला का आयेाजन किया गया जिसमें सरपंचों को कर्तव्य व दायित्वों की जानकारी सीओ शिवजी सिंह ने दी।
मुजफ्फरपुर। बरूराज स्थित कौशल विकास केंद्र में कार्यशाला का आयेाजन किया गया जिसमें सरपंचों को कर्तव्य व दायित्वों की जानकारी सीओ शिवजी सिंह ने दी। इसके अलावा सरपंच, उप सरपंच, न्याय मित्रों एवं सचिव के बीच आपसी सामंजस्य बैठाकर ग्राम कचहरी के सफल संचालन के बारे में बताया गया। सरपंच संघ के अध्यक्ष रामप्रवेश राय व बरूराज पूर्वी के सरपंच सुशील कुमार शाही ने सीओ को सरपंचों के समक्ष आ रही परेशानियों को रखा। साथ ही उसके समाधान का आग्रह किया। कार्यशाला शुरू होते हीं सरपंचों ने जीपीएस पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि ग्राम कचहरी को एसेट खरीदने के लिए मिलने वाली राशि की बंदरबांट की कोशिश जीपीएस कर रहे हैं। जबकि खरीदारी के लिए आई राशि सीधे ग्राम कचहरी के बैंक खाते में आने का प्रावधान है। सीओ ने सरपंचों को समझा कर शांत कराया। कार्यशाला में अधिकतर सरपंच शामिल हुए।