वोटर आइकार्ड ने युवक को बनाया बुजुर्ग
गायघाट प्रखंड के बहादुरपुर गाव में निर्वाचन आयोग ने 24 व 26 वर्षीय दंपती को 92 वर्षीय बुजुर्ग बना दिया।
By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 01:45 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 01:45 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। गायघाट प्रखंड के बहादुरपुर गाव में निर्वाचन आयोग ने 24 व 26 वर्षीय दंपती को 92 वर्षीय बुजुर्ग बना दिया। निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए मतदाता पहचान पत्र में पति विजय महतो की जन्मतिथि 1924 तथा पत्नी कृष्णा देवी की जन्मतिथि भी 1924 अंकित है। दोनों के पते में भी गड़बड़ी है। गाव बहादुरपुर के बदले बखरी पकड़ी रोसड़ा जिला दर्ज होने के बाद बहादुरपुर दर्ज है। साथ ही कृष्णा देवी के पति के नाम विजय सहनी के बदले संजय सहनी दर्ज है। नाम व पता में सुधार के लिए उक्त दंपती परेशान हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें