Move to Jagran APP

मधुबनी में बगीचे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्थानीय नवटोल मुहल्ला निवासी प्रमोद कुमार महतो के रूप में हुई है। वह अविवाहित था।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 09:23 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 09:23 AM (IST)
मधुबनी में बगीचे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
मधुबनी में बगीचे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
मधुबनी, जेएनएन। जिले के खुटौना थाना क्षेत्र अंतर्गत मालगोदाम से पूरब आम बगीचे में रविवार की सुबह पेड़ पर फंदे से झूलता एक युवक का शव मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्थानीय नवटोल मोहल्ला निवासी प्रमोद कुमार महतो (26) के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और मधुबनी शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। साथ ही नेहरू युवा केंद्र से भी वह जुड़ा था। उसका एक भाई खुटौना में कोचिंग संचालक है।
    प्रमोद की राजस्थान में शिक्षक पद पर नियुक्ति हो गई थी और वह दो-चार दिनों में ही वहां जाने वाला था। रविवार की सुबह जैसे ही लोगों ने पेड़ पर शव लटका देखा गया वहां पर भीड़ जुट गई। पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई। सूचना पर एसडीपीओ सुनीता कुमारी, खुटौना थानाध्यक्ष संतोष कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद शव को उतारा गया। मृतक के मुंह में रूमाल ठूंसा हुआ था। उसके हाथ-पैर बंधे थे।
   इससे अनुमान लगाया जाता है कि उसकी हत्या की गई है। पीडि़त युवक के घर में कोहराम मच गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल अपुष्ट सूचना के मुताबिक उसकी रिश्तेदारी में कुछ अनबन थी और पिछले दिनों उसे धमकी भी मिलने की बात कही जा रही है। पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.