मकर संक्रांति पर स्वच्छता का संकल्प
स्व'छता अभियान की गति देने का संकल्प लिया गया।
मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी की महानगर इकाई ने मकर संक्रांति पर सहभोज का आयोजन किया। यहां स्वच्छता अभियान की गति देने का संकल्प लिया गया। महानगर अध्यक्ष महेन्द्र किशोर सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर सात को पूर्ण स्वच्छता के लिए चयनित किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में संपूर्ण स्वच्छता अभियान को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया गया।
मौके पर संगठन का विस्तार करते हुए राकेश कुमार को महानगर प्रधान महासचिव, अवधेश प्रसाद सिंह को सूचना प्रकोष्ठ का अध्यक्ष तथा राजू पासवान को दलित प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। यहां बिन्देश्वर प्रसाद सिंह, रामेश्वर कुमार महतो पप्पू, अमृता सिंह, रेयाज अहमद, उपेन्द्र सिंह, मणि रोशन कुमार, रविन्द्र प्रसाद सिंह, नीतेश्वर सिंह उर्फ मिन्टू आदि उपस्थित रहे।