डीएम के आश्वासन पर भूख हड़ताल टूटी
सरैया प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर परिवर्तनकारी जनसंघर्ष मोर्चा व वार्ड संघ की चल रही भूख हड़ताल पांचवें दिन देर शाम खत्म हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 12:53 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 12:53 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। सरैया प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर परिवर्तनकारी जनसंघर्ष मोर्चा व वार्ड संघ की चल रही भूख हड़ताल पांचवें दिन देर शाम खत्म हो गई। बीडीओ मो. आसिफ, सीओ अमरेंद्र कुमार, बीईओ विजय झा, कृषि अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, एमओ राम प्रसाद साह ने आदोलन कारी से वार्ता की। इस क्रम में दूरभाष पर आदोलनकारी ने डीएम से बात की। डीएम द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद भूख हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई। मौके पर विजय कुमार सिंह, अशोक तिवारी, सतीश ठाकुर, वीरेंद्र राय, आशुतोष उपाध्याय आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें