छह ताले तोड़ पांच लाख की संपत्ति चोरी
ब्रह्मापुरा थाना क्षेत्र के दाउदपुर कोठी के तेजनारायण सिंह के घर का चोरों ने छह ताले तोड़कर कैश व जेवरात समेत पांच लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली।
मुजफ्फरपुर। ब्रह्मापुरा थाना क्षेत्र के दाउदपुर कोठी के तेजनारायण सिंह के घर का चोरों ने छह ताले तोड़कर कैश व जेवरात समेत पांच लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बताया गया कि वे मूलरूप से चकिया थाना के कल्याणपुर इलाके के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में पंचायत के मुखिया भी हैं। एक दिन पूर्व पत्नी के साथ किसी काम से गांव गए थे। शनिवार को लौट कर आए तो देखा कि मेन गेट का ताला कटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर चौंक गए। सभी कमरों का ताला कटा था। एक कमरे में रखा गोदरेज का लॉक भी टूटा था। उसमें से 50 हजार रुपये और जेवरात गायब थे। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।