साहेबगंज के बीडीओ के खिलाफ परिवाद
साहेबगंज के हुस्सेपुर निवासी मनोज कुमार ने विशेष न्यायालय निगरानी में परिवाद दायर किया है।
By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 01:55 AM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 01:55 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। साहेबगंज के हुस्सेपुर निवासी मनोज कुमार ने विशेष न्यायालय निगरानी में परिवाद दायर किया है। इसमें बीडीओ मो. यूसुफ अली, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार व राजस्व कर्मचारी चंदेश्वर प्रसाद को आरोपी बनाया है। इन सभी के खिलाफ वर्ष 2015 में बाढ़ से फसल क्षति मुआवजा में रिश्वत लेकर फर्जी तरीके से राशि का गोलमाल करने का आरोप लगाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें