प्रतियोगिता में सफल बच्चे पुरस्कृत
वन विभाग द्वारा केंद्रीय विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 02:09 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 02:09 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। वन विभाग द्वारा केंद्रीय विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब कक्षा नौ से 12वीं तक के करीब 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का जिलाधिकारी धमेंद्र सिंह ने पुरस्कृत किया। डीएवी कांटी ज्योति एवं श्रुति को प्रथम पुरस्कार दिया गया। द्वितीय पुरस्कार होली मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रियांशु, प्रसून एवं यश शर्मा, चंद्रशील विद्यापीठ कांटी की मनीषा कुमारी एवं सुमित तथा एसआरटी स्कूल के राज श्रीवास्तव एवं मो. शहनवाज को मिला। डीएफओ पतांजलि कुमार चौधरी ने कहा कि आयोजन देश के 39 शहरों में किया जा रहा है। मौके पर विद्यालय के राकेश कुमार सिंह एवं पी विश्वास मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें