सरैया में युवक के मुंह में पिस्टल घुसा कर मारी गोली
सरैया थाना क्षेत्र के बतरौलिया निवासी शकर सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह को मुंह में पिस्टल घुसा कर गोली मार हत्या कर दी गई। उसके सीना,कनपटी व शरीर के अन्य अंगों पर चार से पांच गोली मारी गई है।
मुजफ्फरपुर। सरैया थाना क्षेत्र के बतरौलिया निवासी शकर सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह को मुंह में पिस्टल घुसा कर गोली मार हत्या कर दी गई। उसके सीना,कनपटी व शरीर के अन्य अंगों पर चार से पांच गोली मारी गई है। पड़ोसी धरीक्षण सिंह के बथान पर खाट पर खून से लथपथ उसका शव मिला है। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल का तीन खोखा बरामद किया है। गोलियों से छलनी किए जाने के पीछे ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्यारे उससे काफी घृणा करते थे और उसे जिंदा नहीं देखना चाहते थे। करीब आधा दर्जन फाय¨रग की आवाज गांव में सड़क निर्माण में लगी मशीन के चालू होने से दब गई।
मोबाइल पर कॉल आने के बाद सुबह में निकला : राजेश सुबह में अपने पिता के साथ आम तोड़ रहा था। इस बीच सुबह लगभग 7.30 बजे उसके मोबाइल पर किसी का कॉल आया और वह चल दिया। इसके बाद दिन भर लापता रहा। वह घर पर भोजन करने नहीं पहुंचा। परिजन उसकी खोज करते रहे। उसके मोबाइल पर कई कॉल किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ तो परिजनों की चिंता बढ़ी। राजेश दो भाई है। बड़ा भाई पुलिस में नौकरी करता है।
शाम में हुआ हत्या का खुलासा : घटनास्थल को देखने से राजेश की हत्या दिन के लगभग 10 से 11 बजे के बीच किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। लेकिन बथान पर किसी के नहीं रहने से दिन भर इसका पता नहीं चला। शाम में लगभग छह बजे जब धरीक्षण सिंह बथान में पहुंचे तब खटिया पर उसके शव को खून से लथपथ देखा। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग व परिजन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि राजेश अक्सर उक्त बथान पर आकर सो जाता था। सोए अवस्था में ही उसे गोली मारी गई। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। परिजन हत्या का आरोप पड़ोस के कई युवकों पर लगाया रहे हैं। परिजनों के विरोध के कारण रात के करीब नौ बजे तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था। मामले में प्राथमिकी भी नहीं दर्ज की जा सकी।