Move to Jagran APP

जनवितरण में सबका हिस्सा वितरण

कुढ़नी प्रखंड में उपभोक्ताओं पर डीलर हमेशा से हाबी रहे हैं।

By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 01:52 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 01:52 AM (IST)
जनवितरण में सबका हिस्सा वितरण

मुजफ्फरपुर। कुढ़नी प्रखंड में उपभोक्ताओं पर डीलर हमेशा से हाबी रहे हैं। तभी तो राशन-केरोसिन के घपले को लेकर धरना-प्रदर्शन व अन्य आंदोलनों का भी कोई असर डीलरों पर नहीं पड़ा। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने एमओ व एसडीओ तक के पुतले फूंके जो बेअसर दिखा। पंचायत प्रतिनिधि डीलरों के खिलाफ कुछ भी बोलने से भी कतराते रहे हैं। नतीजन कुछ डीलरों द्वारा चौक-चौराहे पर कहा जा रहा है कि जनप्रतिनिधियों समेत संबंधित विभाग के अधिकारी राशन-केरोसिन गबन में संलिप्त हैं। नीचे से ऊपर तक सबका इसमें हिस्सा है। गुरुवार को हमारे प्रतिनिधि ने अमरख पंचायत का जायजा लिया।

loksabha election banner

समय 11.05 बजे :डीलर रामकिशुन राम की दुकान बंद थी। लोगों ने बताया कि नवंबर का केरोसिन का वितरण हो गया है।

समय 12.05 बजे: मधौल गाव के डीलर ब्रजकिशोर सिंह के आवास पर कुर्सी टेबल पर कुछ कागजात रखे थे। न डीलर मौजूद थे, न ही उपभोक्ता। लोगों ने बताया कि नवंबर माह का केरोसिन वितरण किया जा रहा है । खाद्यान्न उपलब्ध नहीं होने के कारण वितरण नहीं हुआ है।

समय 12. 19 बजे : केरमाडीह पंचायत के डीलर जितेंद्र प्रसाद की दुकान बंद मिली। डीलर ने बताया कि अक्टूबर तक का खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है। नवंबर का खाद्यान्न नहीं मिला है। फिलहाल नवंबर का केरोसिन वितरण करने की बात कही है। डीलर के खिलाफ वर्ष 2016 में खाद्यान्न घपले को लेकर उपभोक्ताओं ने दो-दो बार अधिकारियों का पुतला फूॅका व सड़क जाम की। बावजूद डीलर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। समय 12.50 बजे : पकाही पंचायत के डीलर हरिलाल राय के दरवाजे पर तेल के ड्राम बिखरे थे। दुकान का बोर्ड नहीं दिखा। ग्रामीणों ने कहा कि केरोसिन नहीं मिला है।

समय 1.07 बजे : लदवरिया गाव के डीलर रामानंद राय दरवाजे पर केरोसिन का वितरण करते मिले। खाद्यान्न के बारे में बताया कि नवंबर माह का खाद्यान्न नहीं मिलने के कारण वितरण नहीं हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.