नीतीश सरकार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में अक्षम
दलितों व महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार व हत्या रोकने में राज्य सरकार पूरी तरह अक्षम है।
मुजफ्फरपुर। दलितों व महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार व हत्या रोकने में राज्य सरकार पूरी तरह अक्षम है। हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं व सरकारी महकमा चैन से है। इसका महिला मुक्ति मोर्चा विरोध करती है और आगे भी करती रहेगी। उक्त बातें मंगलवार को मुशहरी प्रखंड के दिघड़ा में महिलाओं को संबोधित करते हुए मोर्चा अध्यक्ष बिंदू देवी ने कहीं। कहा कि हम सरकार से यह मांग करते हैं कि फतेहपुर व महंत मनियारी गांव में हुई हत्याओं के अभियुक्तों को प्रशासन जल्द गिरफ्तार करे। इस मामले को लेकर 20 जनवरी को डीएम के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन होगा, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में निर्मला देवी, सोनी देवी, इंदू देवी, राजकली देवी, मिंता देवी, पिंकी देवी, सरस्वती देवी आदि शामिल थीं।