20 की रैली होगी महाऐतिहासिक
20 दिसंबर को कांटी प्रखंड मुख्यालय पर हम द्वारा प्रस्तावित धिक्कार रैली को लेकर रविवार को मड़वन में कार्यकर्ताओं की बैठक रघुनाथ सहनी की अध्यक्षता में हुई।
मुजफ्फरपुर। 20 दिसंबर को कांटी प्रखंड मुख्यालय पर हम द्वारा प्रस्तावित धिक्कार रैली को लेकर रविवार को मड़वन में कार्यकर्ताओं की बैठक रघुनाथ सहनी की अध्यक्षता में हुई। रैली की सफलता के लिए गांव स्तर पर तैयारी समिति का गठन किया गया। संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार ने कहा कि जिस तरह से बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, व सरकार की उदासीनता से जनता मे त्राहिमाम है, इससे स्पष्ट है कि रैली ऐतिहासिक नहीं महाऐतिहासिक होगी। कहा कि 20 दिसंबंर को हम कार्यकर्ता व जनता लाठी-डंडा व झंडा से लैस होकर नीतीश सरकार की विफलता व बढ़ते अपराध के खिलाफ पैदल चलकर कांटी के रातल मैदान पहुंचेंगे जहां से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अगुवाई मे रैली निकाल विरोध प्रकट करेंगे। बैठक को मो. शमीम, अजय चौधरी, दिनेश सिंह, मनोज सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, अजय ठाकुर, विनोद शर्मा, राजेश कुमार, जयकिशुन चौहान, नागेंद्र गिरी, हितलाल सहनी, रामबालक ओझा, सुधीर सिंह, ज्ञानी साह,रंजीत सिंह,शंभु प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित किया।