फसल क्षति का निरीक्षण
ठंड और पाला से बर्बाद फसल मकई व आलू की फसल का निरीक्षण जिला सहायक पौधा संरक्षक अधिकारी कन्हैया सिंह ने किया।
By Edited By: Published: Wed, 18 Jan 2017 01:28 AM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 01:28 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। ठंड और पाला से बर्बाद फसल मकई व आलू की फसल का निरीक्षण जिला सहायक पौधा संरक्षक अधिकारी कन्हैया सिंह ने किया। मीनापुर प्रखंड क्षेत्र मुसलमानी चक, दरहीपट्टी, महदेईया सहित कई गावों का दौरा कर बर्बाद फसलों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नमी के कारण अति पाला से ऐसा हुआ है। करीब 30 प्रतिशत फसल बर्बाद हुई है। जो किसान अपने बर्बाद फसल का आवेदन दे रहे हैं, उनकी खेतों का निरीक्षण किया जा रहा है। किसानों को खेतों में पटवन करने और बैंकजेल दवा का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। उनके साथ बीएओ महेंद्र साह व कृषि सलाहकार थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें