Move to Jagran APP

इंद्रा देवी अध्यक्ष व निरुपमा बनीं उपाध्यक्ष

जैसा की पहले से अनुमान लगाया जा रहा था। इंद्रा देवी जिला परिषद की अध्यक्ष व निरुपमा सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई। दोनों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।

By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 02:37 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 02:37 AM (IST)
इंद्रा देवी अध्यक्ष व  निरुपमा बनीं उपाध्यक्ष

मुजफ्फरपुर। जैसा की पहले से अनुमान लगाया जा रहा था। इंद्रा देवी जिला परिषद की अध्यक्ष व निरुपमा सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई। दोनों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए इंद्रा देवी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। इनके प्रस्तावक मीरा देवी व समर्थक आशा देवी थी। निर्धारित समय के उपरांत अन्य के नामांकन नहीं होने पर डीएम ने इन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया। इसके बाद जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए निरूपमा सिंह द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। इनके प्रस्तावक सुरेश प्रसाद व समर्थक मनोज कुमार थे। इस पद के लिए पूनम देवी द्वारा नामांकन किया गया। संवीक्षा में पूनम देवी के प्रस्तावक के हस्ताक्षर व समर्थक का नाम नहीं थे। इस तरह उपाध्यक्ष पद के लिए निरूपमा सिंह को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। दोनों विजयी सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हालांकि, उपाध्यक्ष पद के लिए पूनम देवी ने दावेदारी जरूर पेश की। मगर, उन्हें प्रस्तावक व समर्थक के रूप में दो जिला परिषद सदस्यों का भी समर्थन नहीं मिल सका। इस कारण उनका दावा अस्वीकार कर दिया गया।

loksabha election banner

इससे पहले डीएम धर्मेद्र सिंह ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को समाहरणालय के सभागार में शपथ दिलाई। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 16 के खुशबू कुमारी के विलंब से पहुंचने के कारण उन्हें बाद में शपथ दिलाया गया। इसके तुरंत बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र दावेदारी इंद्रा देवी की रही। इसके बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए दो आवेदन आए। इसमें एक आवेदन अस्वीकृत होने से निरुपमा सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित हुई।

मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रकाश प्रसाद जायसवाल, वरीय उप समाहत्र्ता मणीभूषण किशोर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी नागेन्द्र कुमार गुप्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.