शहर के चार प्रतिष्ठानों पर आयकर का सर्वे
मंगलवार को शहर के चार प्रतिष्ठानों पर आयकर की टीम ने सर्वे किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 01:49 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 01:49 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। नोटबंदी के बाद खाते में मोटी रकम जमा करने वाले ग्राहकों की पहचान कर आयकर की तरफ से शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। इस दिशा में मंगलवार को शहर के चार प्रतिष्ठानों पर आयकर की टीम ने सर्वे किया। सूत्रों की मानें तो नोटबंदी के बाद दिसंबर 2016 के बीच हुए ट्राजेक्शन के बारे में आयकर को पूरी जानकारी मिल गई है। ढाई लाख से अधिक की राशि जिस भी खाते में ट्रांजेक्शन किया गया है। उन सभी पर आयकर अधिकारियों की नजर है। इन खाताधारकों से पूछताछ की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन नोटिस भेजा जा रहा है। जवाब ऑनलाइन ही देना है। सही जवाब नहीं मिलने पर आयकर की टीम अचानक कभी भी सर्वे की कार्रवाई करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें