बिहार : मुजफ्फरपुर में सो रहे किशोर की गोली मार हत्या
मुजफ्फरपुर में अज्ञात अपराधियों ने रविवार की देर रात एक नींद में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 10:41 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 05:58 PM (IST)
मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। कटरा प्रखंड के दरगाह गांव में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रात को खाना खाने के बाद 12 वर्षीय उदय कुमार सोया हुआ था। बगल में ही उसके बाबा झिंगूर साहनी भी सोये थे। रात करीब बारह बजे अज्ञात अपराधियों ने उदय के माथे में नजदीक से गोली मार दी। आनन-फानन में घरवाले उसे लेकर शहर के एक निजी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। ग्रामीणों की माने तो अपराधी मृतक के बाबा झिंगूर सहनी को मारने आए थे, लेकिन अंधेरे में गलती से उदय को गोली मार दी। घटना के कारणों के संबंध में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें