पुलिस सप्ताह में खेलों का आयोजन
पुलिस सप्ताह के तहत गायघाट प्रखंड मुख्यालय मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।
मुजफ्फरपुर। पुलिस सप्ताह के तहत गायघाट प्रखंड मुख्यालय मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। बेनीबाद व गायघाट टीम के बीच आयोजित मैच में गायघाट की टीम विजयी रही। मौके पर बीडीओ पंकज कुमार, थानाध्यक्ष अनिल यादव, मिथिलेश झा, मनोज कुमार समेत पुलिस अधिकारी, गणमान्य लोग व दर्शक मौजूद थे। मुशहरी : प्रखंड मुख्यालय में मनिका व मुशहरी के बीच मैच हुआ जिसमें मनिका विजयी रहा। उद्घाटन थानाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया। ढोली : सकरा प्रखंड के बलिराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरा के प्रांगण में सकरा थाना एवं बरियारपुर ओपी पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच बॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बरियारपुर ने सकरा को पराजित किया। विजेता एवं उप विजेता टीम को सकरा अंचल के अवर निरीक्षक सोना प्रसाद सिंह एवं सकरा फरीदपुर पंचायत के मुखिया सतीश कुमार पासवान ने ट्रॉफी प्रदान की। मौके पर सकरा थानाध्यक्ष रामरुप सिंह, बरियारपुर ओपी प्रभारी रामबाबू राम, संतलाल सिंह, पीएन साह उपस्थित थे।