विवि गेट पर सीएम का पुतला फूंका
गायघाट में दुल्हन की पिटाई की के विरोध में सोमवार को छात्र रालोसपा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 May 2017 01:47 AM (IST)Updated: Tue, 30 May 2017 01:47 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। गायघाट में दुल्हन की पिटाई की के विरोध में सोमवार को छात्र रालोसपा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान विवि गेट पर जमकर पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। छात्र रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने रवि उज्जवल ने कहा कि पुलिस द्वारा दुल्हन व उसके घर की अन्य महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की तीखी आलोचना की। कहा कि यह अमानवीय घटना है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सरकार से मांग की कि आरोपी पुलिस कर्मी निलंबित हो चुके हैं। लेकिन, इतना ही काफी नहीं है। उन पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाए। तभी पीड़ितों को न्याय मिलेगा। छात्र रालोसपा के अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि आरोपी पुलिस कर्मियों पर स्पीडी ट्रायल चला कर सजा सुनाई जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें