शार्ट-सर्किट से एक दर्जन घर जले
मुरौल प्रखंड की महमदपुर बादल पंचायत के महमदपुर दामोदर गाव में आग लगने से एक दर्जन लोगों के घर जल गए।
मुजफ्फरपुर। मुरौल प्रखंड की महमदपुर बादल पंचायत के महमदपुर दामोदर गाव में आग लगने से एक दर्जन लोगों के घर जल गए। ं चार बकरी के बच्चे सहित लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। आनंदलाल सहनी के घर में बिजली के शार्ट-सर्किट से आग लग गई। देखते- देखते आग राम सहनी, रामचरण राम, संतोष राम, फूलबाबू राम, गंगा राम, आंनदी देवी, सुरेश राम, महेश राम, उमेश राम आदि के घरों में लग गई। इस घटना में लाखों की संपत्ति जल गई। सुरेश राम एवं राम सहनी का चार बकरी का बच्चा भी जल गया। मुखिया अंतन सैनम,रामलाल राम, पैक्स अध्यक्ष गिरीश कुमार वहां पहुंचे व पीड़ितों को सहायता पहुंचाई। उधर, मोतीपुर बरूराज थाना क्षेत्र के नोनियाडिह गांव में आग लगने से मनेाज पटेल का घर जल गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट- सर्किट होना बताया जा रहा है। घटना में 50 हजार के नुकसान का अनुमान है। मुखिया राकेशचंद्र यादव ने पीड़ित को सांत्वना देते हुए सीओ से मुआवजे की माग की।
बेटी की शादी अरमान भी जले
महमदपुर दामोदर में बिजली के शार्ट-सर्किट ने जिन एक दर्जन घरों में तबाही मचाई, उसमें दो घरों में चार व छह मार्च को लड़की की बारात आनी थी। पीड़ित गगन राम एवं रामा सहनी ने अपनी पुत्री की शादी के लिए गहने, कपडे़ सहित अन्य सामाग्री खरीद ली थी, लेकिन आग ने उनके अरमानों को राख कर डाला।