व्यस्त जीवन में प्रभु के लिए निकालें वक्त
मनुष्य भगवान को तब याद करता है, जब कष्ट में होता है।
मुजफ्फरपुर। मनुष्य भगवान को तब याद करता है, जब कष्ट में होता है। इसके विपरीत जो मनुष्य प्रति दिन अपने व्यस्त समय में से कुछ मिनट भगवान का नाम लेता है, ईश्वर वैसे लोगों पर विशेष कृपा दृष्टि रखते हैं।
उक्त बातें रोहुआ स्थित नुनुवती पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रवचन करते हुए संत शिरोमणि रंगरामानुजाचार्य ने कहीं। कहा कि लोग मानव तन को भौतिक सुख सुविधा में लगा कर भगवान का भजन करना भूल जाते हैं और जब अंत समय आता है तो राम नाम जपना प्रारंभ करते हैं। प्रसंग का आरंभ करते हुए कहा उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम लंका से अयोध्या लौट रहे हैं। अयोध्या नगरी के लोग जनक नंदिनी सीता, श्रीराम व भाई लक्ष्मण का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जैसे ही उनका काफिला अपनी सीमा में प्रवेश करता है, लोग श्रीरामचंद्र का जयकारा करने लगते हैं और संध्या में दीपावली मनाई जाती है। सभी को प्रभु से आशा है कि वे हर कष्ट को अब दूर करेंगे।