साहेबगंज में हाजरा निर्विरोध प्रमुख
साहेबगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में पंचायत समिति सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई।
By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 01:45 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 01:45 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। साहेबगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में पंचायत समिति सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई। इसके बाद प्रखंड प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई जहां अहियापुर पंचायत से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्या हाजरा खातून प्रखंड प्रमुख पद के लिए निर्विरोध चुन ली गई। बाद में उप प्रमुख पद के लिए सरोज ठाकुर एवं राकेश रंजन ने नामांकन दाखिल किया। मतदान से सरोज ठाकुर 17 मत प्राप्त कर विजयी रहे। वहीं, मात्र 8 मत हासिल कर राकेश रंजन पराजित हो गए। दो मत पत्र रद पाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें