प्रभात तारा की सत्याश्री ने सूबे में लहराया परचम
राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रभात तारा बालिका उच्च विद्यालय की सत्याश्री ने सूबे में परचम लहराया है। वह अपनी सफलता से पूरी तरह खुश है।
मुजफ्फरपुर। राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रभात तारा बालिका उच्च विद्यालय की सत्याश्री ने सूबे में परचम लहराया है। वह अपनी सफलता से पूरी तरह खुश है। श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र पटना में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में तिरहुत प्रमंडल की ओर सातवीं कक्षा की सत्या श्री ने प्रतिनिधित्व किया। बाल विज्ञान संगोष्ठी का विषय था 'स्थायी खाद्य सुरक्षा के लिए दालें :' संभावनाएं एवं चुनौतियां। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उसने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। स्कूल की शिक्षिका मिसेज मीनू व मिसेज ममता के देखरेख में उसने तैयार की थी। प्रभात तारा बालिका उच्च विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर ग्रेस ने इस सफलता के लिए छात्रा व शिक्षक दोनों को बधाई दी। 12 वर्षो की भांति इस बार भी यहां की छात्रा ने राज्यस्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में परचम लहराया है। जो संस्थान के लिए भी गौरव की बात है।