बीडीओ के खिलाफ माले ने दिया धरना
बोचहां प्रखंड मुख्यालय परिसर में निर्माणाधीन थाना भवन के मजदूरों की पिटाई को लेकर भाकपा माले ने धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 12:59 AM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 12:59 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। बोचहां प्रखंड मुख्यालय परिसर में निर्माणाधीन थाना भवन के मजदूरों की पिटाई को लेकर भाकपा माले ने धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अध्यक्षता वीरेंद्र पासवान ने की। धरना सभा को संबोधित करते हुए माले के प्रखंड सचिव रामबालक सहनी ने कहा कि पीड़ित मजदूर से पहले फर्श बनवाया गया। फिर तोड़कर बनाने को कहा गया। इसके बाद मजदूर की पिटाई की गई। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तबतक धरना- प्रदर्शन जारी रहेगा। मौके पर राज्य परिषद सदस्य बिंदेश्वर साह, मनोज यादव, किशोरी राम, अंचित साह, अर्जुन पासवान, नागेंद्र भगत आदि ने धरने को संबोधित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें