मुखियों ने विधायक आवास पर दिया धरना
सकरा प्रखंड के कटेश्वर गांव स्थित विधायक लालबाबू राम के आवास पर सकरा एवं मुरौल प्रखंड के मुखियों ने ग्राम पंचायत के अधिकारों में कटौती करने समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया।
मुजफ्फरपुर। सकरा प्रखंड के कटेश्वर गांव स्थित विधायक लालबाबू राम के आवास पर सकरा एवं मुरौल प्रखंड के मुखियों ने ग्राम पंचायत के अधिकारों में कटौती करने समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह अशोक ने कहा कि सरकार द्वारा ग्राम पंचायत के अधिकारों में कटौती की जा रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। मौके पर मुरौल प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष देव कुमार महतो, अंनत सैनम, पूर्व प्रमुख अनिल राम,सोना देवी, प्रमिला देवी, नूरजहां बेगम, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे। सरैया : दस सूत्री माग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने पारू विधायक अशोक कुमार सिंह के आवास पर धरना दिया। मुखियों के अधिकार में की गई कटौती वापस करने समेत अन्य मांगों को लेकर धरना दिया गया। धरने के अंत में मांगों का ज्ञापन विधायक को सौंपा गया। विधायक ने उनकी मांगों को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। धरने में मुखिया संघ अध्यक्ष रामप्रवेश सहनी, अजय गुप्ता, कामेश्वर साह, लखेंद्र साह, अशोक सिंह, सुबोध शर्मा, छोटन पासवान, प्रमोद सिंह आदि शामिल थे।