जरूरतमंदों को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा
इनरव्हील क्लब ऑफ लिच्छवी ने शुक्रवार को मिठनपुरा मदनानी लेन स्थित इन्फनाइट इंस्टीट्यूट में नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण की शुरुआत की।
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 02:30 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 02:30 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ लिच्छवी ने शुक्रवार को मिठनपुरा मदनानी लेन स्थित इन्फनाइट इंस्टीट्यूट में नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण की शुरुआत की। क्लब के सदस्यों ने कहा कि दस छात्राओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। हमारा उद्देश्य जरूरतमंद छात्राओं को रोजगारपरक शिक्षा देना है। संचालिका खुशबू ओझा ने बताया कि संस्थान इसके लिए संसाधनों को मुहैया कराने में मदद करेगा। मौके पर अध्यक्ष डॉ. अनुपमा, डॉ. मंजूषी, डॉ. वंदना विजयालक्ष्मी, मीरा श्रीवास्तव, पिंकी, श्वेता, डॉ. इला सिन्हा, जयश्री मौजूद थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें