मंडप में दूल्हे ने की ये हरकत, दुल्हन बोली- नहीं जाना इसके साथ
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शादी के मंडम में दूल्हा बच्चों की तरह बैलून फोड़ने लगा। उसकी बचकानी हरकत देख दुल्हन ने साथ जाने से इंकार कर दिया।
मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर के महवल गांव में शादी के बाद दूल्हा मंडप में बैलून फोड़ने लगा। दूल्हे की बचकानी हरकत देख दुल्हन नाराज हो गई और उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दूल्हे सहित बारातियों को बंधक बना लिया।
मामला बिगड़ता देख शनिवार की सुबह स्थानीय स्तर पर पंचायत हुई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसमें दूल्हे के परिजनों ने शादी में खर्च की राशि दुल्हन पक्ष को वापस की। इसके बाद ग्रामीणों ने दूल्हा बारातियों को मुक्त किया। दूल्हा बगैर दुल्हन के बारातियों के साथ वापस लौट गया। बरात शुक्रवार की रात आई थी।
बताया जा रहा है कि बरूराज थाना क्षेत्र के मनोहर छपरा से रामइकबाल दास के पुत्र अरविंद कुमार की बारात महवल में आई थी। लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों का खूब सत्कार किया। शादी की सारी रस्म भी पूरी हुई।
दूल्हे के कोहबर में जाने के पहले गांव के बच्चे मंडप में लगे बैलून फोड़ रहे थे। यह देख दूल्हा ने भी बैलून फोड़ना शुरू किया। इतना ही नहीं फोड़े बैलून को चबाना भी शुरू कर दिया। दूल्हे की इस हरकत को देख लड़की पक्ष के लोग ग्रामीण अचंभित हो गए। दूल्हा को मंदबुद्धि बता पूछताछ की।
यह भी पढ़ें: प्रेमिका की कहीं और हो रही थी शादी, प्रेमी ने घर पहुंच उठाया ये खौफनाक कदम
दूल्हे ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसकी तबीयत खराब हो गई थी, तब से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अभी भी दवा चल रही है। इतना सुनने के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: शादी के 9 दिनों बाद दुल्हन हो गई किडनैप, प्रेमी संग इस हालत में मिली