आंदोलन तेज करने का आह्वान
मुजफ्फरपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिक प्रमंडल के कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले संयुक्त भवन
मुजफ्फरपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिक प्रमंडल के कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले संयुक्त भवन परिसर में धरना और सत्याग्रह का आयोजन किया। अध्यक्षता कपिलदेव प्रसाद सिंह ने की। इसमें हाजीपुर, मोतिहारी, बेतिया और सीतामढ़ी जिले के कर्मचारियों ने भाग लिया। महासंघ के नेताओं ने आंदोलन को और तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता पर मांगों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। राजकुमार झा ने कहा कि कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण एवं वित्तीय उत्क्रमण वित्त विभाग के प्रपत्रों के आलोक में शीघ्र स्वीकृत करें। वहीं इस मौके पर ऐलान किया गया कि संघर्ष मोर्चा के कर्मचारी 8 फरवरी को कार्यपालक अभियंता का पुतला दहन करेंगे। मौके पर सचिदानंद चौधरी, मधुरेंद्र कुमार, त्रिपुरारी शरण, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, राम उदगार पासवान आदि मौजूद थे।