पारू में भाजपा-सांसद विधायकों का जमावड़ा आज
मुजफ्फरपुर। पारू प्रखंड के पारू शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को भाजपा मंडल द्वारा भाजपा सांसद व विधा
By Edited By: Published: Fri, 05 Feb 2016 01:43 AM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2016 01:43 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। पारू प्रखंड के पारू शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को भाजपा मंडल द्वारा भाजपा सांसद व विधायकों का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उनके स्वागत में आधा दर्जन द्वार बनवाए गए हैं। वहीं, भाजपा के बैनर-झंडों से पारू चौक को पाट दिया गया है। अभिनंदन अभियान समिति के संयोजक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सांसद अजय निषाद, विधायक सुरेश शर्मा, केदार गुप्ता, अशोक कुमार सिंह एवं निर्दल विधायक बेबी कुमारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण
पारू प्रखंड के लालू छपरा गांव स्थित बसुधा केंद्र पर बीपीएल परिवार के छात्र व छात्राओं को नि:शुल्क कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह जानकारी केंद्र संचालक शंभू कुमार मिश्र ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें