Move to Jagran APP

नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार..

मुजफ्फरपुर : नानक नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार..। गुरु नानक देव की जयंती पर रविवार को कलमबाग रोड स्थ

By Edited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 01:26 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 01:26 AM (IST)
नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार..

मुजफ्फरपुर : नानक नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार..। गुरु नानक देव की जयंती पर रविवार को कलमबाग रोड स्थित श्री गुरु सिंह सभा कीर्तनगढ़ गुरुद्वारा में 346वां प्रकाशोत्सव मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग शामिल हुए। रागी जत्था एवं स्थानीय जत्था ने कीर्तन पाठ किया। तीन दिनों से चले आ रहे अखंड पाठ का समापन हुआ। उसके बाद दिवान सजा व गुरुवाणी का गायन किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहेब का हुकमनामा लिया गया। लंगर में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। अध्यक्ष सरदार हरि सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने घर-द्वार छोड़ कर जोगी बन जाने का विरोध और गृहस्थ आश्रम का पूर्णत: समर्थन किया। गुरु नानक जी का कथन था कि जीवन का परम लक्ष्य सत्य की खोज है। सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति ही सच्चा शिष्य है। वे सत्य एवं ईश्वर को समान मानते थे। कार्यक्रम में नगर विधायक सुरेश शर्मा भी शामिल हुए। आयोजन में सरदार योगेंद्र सिंह गंभीर, सुखवंत सिंह, मनजीत सिंह, चरण सिंह, सुखविन्दर सिंह, सतनाम कौर, डॉ. कुलदीप कौर, स्वर्ण सिंह सुहेल, जरनैल सिंह, योगेंद्र सिंह सोबेदार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.