बिजली करंट से झुलसीं तीन महिलाएं
मुजफ्फरपुर। काटी थाना क्षेत्र के किशुनगर गाव में गुरुवार को विद्युत स्पर्शाघत से एक महिला बुरी तरह झ
By Edited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 12:55 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 12:55 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। काटी थाना क्षेत्र के किशुनगर गाव में गुरुवार को विद्युत स्पर्शाघत से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। जख्मी काति देवी का इलाज पीएचसी में चल रहा है। घर के सामने से गुजरते 33 हजार बिजली तार के संपर्क में आने से भैस तथा उसका बछड़ा छटपटाने लगा जिसे देखकर कांति बचाने गई। मौके पर ही भैस तथा बछड़े की मौत हो गई। पारू : थाना के पारू चौधरी टोला की दो महिलाएं करंट से गंभीर रूप से झुलस गई। अब्दुल रहीम की 55 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीनिया बेगम व मो. सलीम की 40 वर्षीय पत्नी हसीना खातून खेताली चौर से घास काट कर घर लौट रही थी। अचानक 11केवीए के टूटे तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें