जिम्मेदारी नहीं, बदला कार्य का स्वरूप : प्राचार्या
मुजफ्फरपुर : जिम्मेदारी नहीं बदली है, बल्कि कार्य का स्वरूप बदला है। यह बात महंत दर्शन दास महिला महा
By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 01:43 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 01:43 AM (IST)
मुजफ्फरपुर : जिम्मेदारी नहीं बदली है, बल्कि कार्य का स्वरूप बदला है। यह बात महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने कही। वह सोमवार को पुस्तकालय प्रभारी इंदिरा सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनकी उपलब्धियां गिना रही थीं। उन्होंने कहा कि किताबों से लगाव व कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होना हमेशा महाविद्यालय के जेहन में रहेगा। डॉ. ऊषा सिंह, डॉ. चंचल, डॉ. अरविंद ने उनसे जुड़े बीते लम्हों पर चर्चा की। संचालन इंद्र कुमार दास व धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार ने किया। मौके पर विवेक रंजन अस्थाना, पियदर्शी, अशेश्वर सहित अन्य शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें