ट्रेड यूनियनों की हड़ताल से बीएमएस ने किया किनारा
मुजफ्फरपुर : आगामी 2 सितंबर को ट्रेड यूनियनों के संयुक्त फोरम की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से भारतीय मजदूर
मुजफ्फरपुर : आगामी 2 सितंबर को ट्रेड यूनियनों के संयुक्त फोरम की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से भारतीय मजदूर संघ ने किनारा कर लिया है। संघ के केंद्रीय कार्यालयों, बीमा उद्योग एवं बैंकिंग उद्योग में संबद्ध संगठनों के सदस्य अब इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रीय महामंत्री डीएन त्रिवेदी ने दी है।
उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि उत्तर बिहार ग्रामीण ऑफिसर्स यूनियंस में ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन, इंप्लाइज फेडरेशन, ऑफिसर्स एसोसिएशन, इंप्लाइज एसोसिएशन, ऑफिसर्स कांग्रेस एवं इंप्लाइज कांग्रेस तो हड़ताल में हिस्सा लेंगी। वहीं, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स आर्गनाइजेशन व इंप्लाइज आर्गनाइजेशन हड़ताल से बाहर रहेगी।
उन्होंने कहा कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंकिंग यूनियन का आरोप है कि केंद्र सरकार जन व कर्मचारी विरोधी नीतियों को अपना रही है। इसके भयावह परिणाम आने की आशंका है। इसे रोकने के लिए यह हड़ताल की जा रही है।